बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रदर्शन, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026
*बस्ती।* सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बस्ती के तत्वावधान में सोमवार 29 सितंबर 2026 को जनपद मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष *नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय* और मंत्री *उदय प्रताप पाल* के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से सौंपा।
*क्या है मांग —*
ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्रीय 8वें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में 01-01-2026 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को शामिल नहीं किया गया है। संगठन ने मांग की है कि —
1. वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाये।
2. वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए अंतरिम सहायता दी जाये।
3. OPS बहाल की जाये, पेंशन से राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद हो, 65 वर्ष बाद हर 5 वर्ष पर 5% पेंशन वृद्धि, पेंशन को आयकर से मुक्त रखा जाये, कोरोना काल के 18 माह के DA/DR एरियर का भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50% छूट, आयुष्मान में कैशलेस सीमा 10 लाख और वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन सहित 12 मांगें शामिल हैं।
इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारी *कुलभूषण अग्रहरि* का विशेष सम्मान किया गया। अग्रहरि जी ने अपनी देह बस्ती मेडिकल कॉलेज को दान की है। उनके इस सराहनीय और प्रेरणादायक कदम पर संगठन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
धरने में चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय, उदय प्रताप पाल सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक व पेंशनर मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 29, 2026