खुरई: खिमलासा थाना क्षेत्र के लहटवास में 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है
Khurai, Sagar | Dec 27, 2024 शुक्रवार सुबह 5 बजे खिमलासा थाना क्षेत्र के लहटवास गांव में एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति खेत पर सिंचाई करके सुबह लौट कर आया तो पत्नी सुषमा कुशवाहा को फंदे पर लटका पाया। वह मानसिक रूप से कमजोर थी जिसका इलाज चल रहा था,मृतिका के भाई ने ससुर पर अभद्रता से बात करने और गलत तरीके से बोलने का आरोप लगाया पुलिस जांच में जुटी ।