खुरई: शहरी थाना पुलिस ने चोरी की 4 बाइक और एक चोर को किया गिरफ्तार, यह वही चोर है जो शिक्षक की बाइक चुराते CCTV में दिखा था
Khurai, Sagar | Dec 26, 2024 शहरी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे चोरी की 4 बाईकों सहित एक चोर को किया गिरफ्तार। यह वही चोर है जो एक शिक्षक की बाइक चुराते बीआरसी कार्यालय के बाहर फुटेज में देखा गया था। पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में बरोदिया नौनगर से हरिदास अहिरवार को गिरफ्तार किया तो उससे चोरी की 4 बाईकों को बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल