खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 7 महीने पहले महूना जाट गांव में हुई चोरी का किया खुलासा, सोने-चांदी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल कार जब्त
Khurai, Sagar | Dec 26, 2024 गुरुवार शाम लगभग 4 बजे शहरी थाना पुलिस ने महूना जाट गांव में हुई चोरी का खुलासा किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि 14मई की रात को अज्ञात चोरों ने महूना जाट के खड़क सिंह के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरों व नगदी सहित 1.15 लाख रुपए की चोरी की थी। इस मामले में टीकमगढ़ के जगदीश पटेल को चोरी के माल व एक स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार किया है