बाढ़ में कचहरी चौक के पास रविवार को संध्या लगभग 4 बजे अनियंत्रित गति से जा रही एक कार ने यात्री से भरी ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा में सवार दो महिला सहित 3 घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।