धमतरी: भूमिपूजन पट्टिका में नाम नहीं होने से पार्षद हुए आग बबूला, इंजीनियर को लगाई जमकर फटकार
धमतरी शहर के आमापारा वार्ड के पार्षद व पीडब्ल्यूडी के सभापति विजय मोटवानी ने बताया कि नगर निगम में अधिकारी कर्मचारियों की भर्राशाही चल रही है। कहा कि नगर निगम में सुशासन के सरकार में शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिसका निर्माण चल रहा है। कहा कि यहां अधिकारी कर्मचारी अपने हिसाब से कम कर रहे हैं।