नैनपुर: नैनपुर से सीधे इंदौर के लिए 14 जुलाई से शुरू होगी ट्रेन, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते दिखाएंगे हरी झंडी
नैनपुर से सीधे इंदौर तक की ट्रेन 14 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। नैनपुर से ट्रेन का शुभारंभ मंडला सांसद फागंत सिंह कुलस्ते के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा। शनिवार शाम 5 बजे CI नैनपुर ने बताया, कि नैनपुर से यह ट्रेन शाम 7 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:45 पर इंदौर पहुंचेगी एवं एक पांच पर इंदौर से रवाना होकर अगली सुबह 6:30 पर नैनपुर पहुचेगी।