मेरठ: रोहटा क्षेत्र में ₹30 हजार के लेनदेन को लेकर किसान की हत्या, एक दर्जन CCTV कैमरों की मदद से हुआ खुलासा, 2 आरोपी अरेस्ट
Meerut, Meerut | Nov 9, 2024 रोहटा क्षेत्र में पांच नवम्बर को ईख के खेत में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।बदमाशों ने उसकी हत्या गला रेत कर की थी। पुलिस ने मृतक की पहचान किनौनी के रहने वाले किसान के रूप में की थी।थाना पुलिस ने सर्विसलांस टीम की मदद से किसान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया।थाना पुलिस ने एक दर्जन CCTV की मदद से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।