रायडीह: कांसीर जामटोली निवासी वृद्ध महिला पर जंगली भालुओं ने किया हमला, हमले में महिला की मौत
Raidih, Gumla | Sep 28, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कांसीर के जामटोली गांव निवासी वृद्ध महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से उसकी मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीण और वन विभाग के कर्मियों की मदद से जंगल से महिला का शव बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक महिला 2 दिन पहले दातुन और पत्ता तोड़ने जंगल गई थी। बताया जाता है की भालुओं के झुंड में तीन चार शिशु भालू भी हैं।