रायडीह: मांझा टोली स्थित बैरियर बगीचा में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम का आयोजन, उमड़ी लोगों की भीड़
Raidih, Gumla | Sep 26, 2024 राइटिंग प्रखंड के मांझा टोली स्थित बैरियर बगीचा में आयोजित भाजपा के परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सांसद सह अभिनेता रवि किशन नहीं पहुंच सके। उपस्थित वक्ताओं ने कहा भाजपा के कार्यकाल में गांव में बिजली पानी व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थी। वर्तमान सरकार जेपीएससी परीक्षा का प्रश्न पत्र बेच रही है।