रायडीह: सुरसांग थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, डीजे साउंड पर रहेगा प्रतिबंध
Raidih, Gumla | Sep 28, 2024 दुर्गा पूजा पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु गुमला जिला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना के सभागार में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। थाना प्रभारी ने बताया झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में डीजे साउंड नहीं बजाना है। वोलेंटियर को पहचान पत्र साथ रखना है।वही शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की बात बताई।