रायडीह: रायडीह में परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी, भोजपुरी अभिनेता सह सांसद रवि किशन होंगे मुख्य अतिथि
Raidih, Gumla | Sep 25, 2024 रायडीह प्रखंड के मांझा टोली स्थित बैरियर बगीचा में भारतीय जनता पार्टी रायडीह मंडल के तत्वधान में 26 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा के निमित्त मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी अभिनेता सह गोरखपुर उत्तर प्रदेश के सांसद रवि किशन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद मनीष जायसवाल शामिल होंगे।