नवगछिया: जदयू नेता को जान से मारने की धमकी, ₹5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
रंगरा चौक थाना क्षेत्र में जदयू नेता को जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जदयू प्रखंड रंगराचौक सह बीस सूत्री सदस्य चितरंजन शर्मा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नवगछिया को आवेदन देकर गांव के ही दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।आवेदन में कहा गया है कि पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज के कार्यकाल में उन्हें रंगरा...