खलीलाबाद: मोटर वाहन अधिनियम के तहत 235 वाहनों का चालान, 3.63 हजार रुपये का वसूला गया सम्मन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर पुलिस ने रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 235 वाहनों का चालान किया तथा कुल 3,63,500 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।