डॉ. अंबेडकर नगर: महू के ग्राम गवली पलासिया के कृष्ण नगर और विवेकानंद नगर में बदमाशों का आतंक रहवासी पहुंचे कार्रवाई की मांग को लेकर थाने
महू के ग्राम पंचायत गवली पलासिया के कृष्णा नगर और स्वामी विवेकानंद नगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से असामाजिक तत्वों का आतंक देखने को मिल रहा है। तेज रफ्तार वाहनों में घूम रहे बदमाशों द्वारा लोगों के साथ मारपीट, दुकानों और मकानों पर पथराव की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज रहवासी अब पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे