लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस लाइन में मेडिकल कैंप, 152 पुलिसकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच, SP ने कहा- स्वस्थ पुलिस ही बेहतर सेवा देगी
लोहरदगा पुलिस एवं मेदांता के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को लोहरदगा पुलिस लाइन परिसर में एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह मेडिकल कैंप गुरुवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चला, जिसमें कुल 152 पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान पुलिसकर्मियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।