नानपारा: रुपईडीहा में लटक रहे विद्युत तार को लेकर सभासद ने उठाई आवाज, शिकायती पत्र देकर विभाग से कार्रवाई की मांग की
रुपईडीहा में लटक रहे विद्युत तार को लेकर सभासद ने आवाज उठाते हुए विद्युत विभाग से कार्रवाई की मांग की है सभासद जान मोहम्मद ने बताया कि 35 पोल की आवश्यकता है कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया लेकिन विद्युत पोल नहीं लगाया गया है तार लटक रहे जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लिखित शिकायती पत्र विद्युत विभाग को दिया है और कार्रवाई की मांग की हैं।