गुना नगर: नानाखेड़ी में पुलिस को मिली लावारिस 2 साल की बच्ची, परिवार की तलाश जारी
गुना कैंट थाना के नानाखेड़ी में 2 मई को पुलिस टीम को एक दो साल की अबोध बच्ची के लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लिया। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, सघन प्रयास के बाद बच्ची के परिजनों का पता कर जानकारी जुटाई। पिता को थाने बुलाकर बच्ची को सकुशल सौंप दिया है, और समझाइस दी गई है।