मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर में आक्रोशित किसानों की आपातकालीन हुई बैठक
Sadar, Varanasi | Feb 20, 2024 मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय मुन्ना ने बताया की 18 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे विकास प्राधिकरण अधिकारियो एवं किसानो संग बैठक मे ये सहमति बनी थी कि उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के बाद ही बिना मुआवजा लिये एवं बिना जमीन एवार्ड हुये किसानो की जमीन पर कोई कार्यवाई नहीं होगी।