बिहारीगंज: बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद बिहारीगंज में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और झालमुड़ी खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान “भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर अध्यक्ष गौरव मोदी ने इसे विकास और सुशासन पर जनता की मुहर बताया। वहीं जिला महामंत्री शशिकांत झा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।