बासोदा: उदयपुर में गहराया जल संकट: पाइपलाइन टूटने से 5000 ग्रामीण परेशान, दूर से पानी लाने को मजबूर
गंजबासौदा के ग्राम उदयपुर में पिछले एक सप्ताह से भीषण जल संकट बना हुआ है। दूरसंचार विभाग (BSNL) द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के दौरान नल-जल योजना की पाइपलाइन 5-6 स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे गांव की 5000 की आबादी को पानी मिलना बंद हो गया है। ग्रामीण महिलाओं को भीषण गर्मी में 1-2 किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।