होशंगाबाद नगर: आदर्श नगर में पुलिस ने आरोपी से अवैध शराब ज़ब्त की, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा छापामार कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान आदर्श नगर में देहात पुलिस ने 20 वर्षीय विशाल जाटव को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 180 एमएल के 500 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग रु37,500 बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज किया।