गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए दंपति ने उड़ाया चांदी का जेवर, सीसीटीवी में कैद
गया के बजाजा रोड स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आए दंपति ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।दंपति अपने 2 बच्चों के साथ खरीदारी करने पहुंची थी।दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 60 हजार रुपए की चांदी का जेवर पर हाथ साफ कर दिया है।दुकानदार संजय वर्मा ने मंगलवार की रात 9 बजे बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।