केशकाल: भाजपा स्थापना दिवस पर सिकागांव में 'गांव चलो, बस्ती चलो अभियान' के तहत चौपाल का आयोजन
भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत मंगलवार को केशकाल विकासखंड के ग्राम पंचायत सिकागांव में पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, केशकाल MLA नीलकंठ टेकाम तथा जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे। सिकागांव पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने गांव का भ्रमण किया और पीएम ग्रामीण आवास योजना जानकारी ली गई।