परिहार: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुतिहारा में भाषा शिविर, बच्चों ने सीखी मैथिली और मधुबनी कला
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुतिहारा में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के तीसरे दिन बच्चों ने मैथिली लोकगीत, उर्दू गीत, मधुबनी पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक की जानकारी हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य पंकज अग्रवाल ने कहा कि लोककलाएं बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ती हैं। प्रधानाध्यापक आर.के. रंजन ने भाषाई विविधता को भारत की पहचान बताया। शिविर में