बहराइच: त्रिमुहानी स्थित नानपारा बाईपास से कोतवाली देहात पुलिस ने 2 किलो 515 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सोमवार को कोतवाली देहात पुलिस टीम ने 2 किलो 515 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके बाद उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया है कि अभियुक्त को त्रिमुहानी स्थित नानपारा बाईपास से गिरफ्तार किया गया है।