पटेरा: एसडीएम तहसीलदार ने सोजना, कुंडलपुर और देवडोगरा खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Patera, Damoh | May 3, 2026 हटा एसडीएम राकेश मरकाम पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने सोजना,कुंडलपुर,देवडोगरा गांव में बनाए गए गेहूं चना मसूर खरीदी केंद्र का आज रविवार दोपहर 1,30 बजे करीब निरीक्षण किया,एसडीएम ने यहां खरीदी ग्रेडिंग,बारदाना उपलब्धता,किसानों को टोकन और स्लॉट मैसेज आदि के विषय मे जानकारी लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।