शिवपुरी नगर: मनियर निवासी ITBP जवान के साथ धोखाधड़ी, सिलेंडर में गैस की जगह निकला पानी, कलेक्टर से की शिकायत
जालम सिंह बघेल पुत्र करण सिंह बघेल निवासी मनियर जो की आइटीबीपी में पदस्थ हैं. उन्होंने घर के लिए सिलेंडर का आर्डर किया था. इण्डेन कंपनी के सिलेंडर के ऑर्डर के बाद उन्होंने फोनपे पर ऑनलाइन सिलेंडर बुक किया था. जिसकी डिलीवरी प्राप्त होने पर उसमें 8 से 10 लीटर पानी भरा हुआ था. इसके बाद आइटीबीपी जवान का भाई जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा.