मोरंग: किन्नौर के रारंग गाँव में राज्य स्तरीय गुरु सांज्ञास मेले का आखिरी दिन, छम नृत्य का आयोजन किया गया
ज़िला किन्नौर के रारंग गाँव में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु सांज्ञास मेले का शनिवार को अंतिम दिन शुरू हुआ है। ऐसे में शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास बौद्ध धर्म के गुरुओं व उनके शिष्यों नें मिलकर छम नृत्य की प्रस्तुति दी है। इस दौरान गाँव के सैकड़ो ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे है।छम नृत्य बौद्ध धर्म का पवित्र नृत्य है। जिसे बौद्ध धर्म गुरु व उनके शिष्य ही करते है।