देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में जोत सिंह गुंसोला और गणेश गोदियाल का हुआ जोरदार स्वागत
कांग्रेस मुख्यालय में जोत सिंह गुनसोला और गणेश गोदियाल का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ। कांग्रेस प्रत्याशियों ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। बता दें कि प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीट पर प्रत्याशी फाइनल किए है। टिहरी से जोत सिंह गुनसोला तो वही पौड़ी लोकसभा सीट से गणेश गोदियाल को मैदान में उतारा है।