परिहार: परिहार ब्लॉक गेट के पास खड़ी कार में लगाई आग, फायर ब्रिगेड भी वाहन को नहीं बचा सकी
परिहार प्रखंड कार्यालय गेट के पास खड़ी एक कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। वाहन मालिक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी अरविंद साह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी