सिवनी: कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण
Seoni, Seoni | May 15, 2026 ईव्हीएम वेयर हाउस का कलेक्टर ने किया मासिक निरीक्षण आज दिन शुक्रवार 15 मई को शाम 4:00 बजे प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर ने ईव्हीएम वेयर हाउस बींझावाड़ा का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।