घट्टिया: बैजनाथ खेड़ी रोड में कुएं में मिला गोवंश का सिर, विश्व हिन्दू परिषद ने जताया आक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी
उन्हेल। नगर के बैजनाथ खेड़ी रोड के पास शुक्रवार को गोवंश का सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर उन्हेल पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुएं में गोवंश का सिर पड़ा होने की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।