फरसगांव: बारदा पुल में अज्ञात बाइक की टक्कर से एक बाइक चालक घायल, फरसगांव से जिला अस्पताल किया गया रिफर
फरसगांव ब्लाक के ग्राम बारदा पुल में मंगलवार एक अज्ञात बाइक सवार में बाइक को टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक सवार ग्राम बारदा निवासी सुकालू राम नेताम गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल लाया गया, जहा उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद रात करीब 9 बजे उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्प्ताल रिफर किया गया है।