देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने हाथीबड़कला, देहरादून से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,चोरी की स्कूटी की बरामद
शनिवार शाम 5:00 बजे नगर कोतवाली पुलिस ने हाथीबड़कला, देहरादून से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी बरामद की है। अभियुक्त जोसेफ मेसी, पुत्र स्वर्गीय रिकी मेसी, उम्र 19 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 22 जनवरी 2024 को वादी प्रताप भान सिंह चंदेल ने स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।