पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में धीरे-धीरे बढ़ रही उपज की आवक, 1850 कट्टे हुई उपज की आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन की उपज विक्रय के लिए आई। बुधवार को मंडी में 1850 कट्टे उपज की आवक हुई। बुधवार शाम को कृषि उपज मंडी कर्मचारी से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को मंडी में प्याज की 700 कट्टे आवक हुई। वहीं लहसुन की 1150 कट्टे आवक हुई। आगामी दिनों में मंडी में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है।