रूड़की: पीपल चौक के पास लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पीपल चौक के पास लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले रजत त्यागी,लकी त्यागी,रवि त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों शांति व्यवस्था को भंग कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।