करपी: करपी में एकल विद्यालय के तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Karpi, Arwal | Jan 30, 2024 आज मंगलवार को करपी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित ,एकल विद्यालय के आचार्यों को तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता आनंद चन्द्रवंशी ने की।एकल विद्यालय का उद्देश्य गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है । विद्यालय में धर्म रक्षा,समाज रक्षा, संस्कार रक्षा का गुण बच्चों को दी जाती है ।