करपी: किंजर उच्च विद्यालय के मैदान में सद्भावना फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
Karpi, Arwal | Jan 28, 2024 रविवार को किंजर उच्च विद्यालय के मैदान में जेठीयारा एवं जहानाबाद बाद के बिच फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। जेठीयारा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 191रन बना सके। वहीं जहानाबाद के टीम ने 7विकेट खोकर 192रन बना कर जीत का परचम लहराया। मौके पर मुख्य अतिथि किंजर पंचायत भावी पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह ने विजयी टीम को कप प्रदान किया।