भरतपुर: दोस्त ने मां को धक्का देकर सिर दीवार में भिड़ाया, मौत, अवैध धंधों में साथ देने से मना किया था
भरतपुर में अपने ही मोहल्ले में रहने वाले दोस्तों को नशा सप्लाई करने से युवक ने मना किया तो दोस्त उसके घर आ पहुंचे और पथराव कर दिया। इस दौरान मां ने दरवाजा खोल पथराव के लिए मना किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। सिर दीवार में जा लगा और युवक की 53 साल की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई।