कैसरगंज: दयालपुरवा में 7 साल के मासूम की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, गंडासा बरामद
कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के दयालपुरवा में हुई 7 साल के मासूम धनंजय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी 20 वर्षीय मुकेश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। कोतवाली कैसरगंज के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल गंडासा और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी मुकेश कुमार निषाद ने अपन