खलीलाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने गोला बाजार दक्षिणी में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही पर दी चेतावनी
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने गोला बाजार दक्षिणी क्षेत्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उन्होंने सफाई नायक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि किसी भी वार्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग के पास बड़े नाले की तत्काल सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।