धोरैया: बनियाचक गांव के चार लोगों पर बिजली चोरी का आरोप, कनीय अभियंता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
बिजली चोरी करने के आरोप में कनीय अभियंता रवि रंजन कुमार ने धोरैया थाना में बनियाचक गांव के चार लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे धोरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इसमें फंटूश सिंह पर 11984, पिंटू सिंह पर 9917, पुष्पा देवी पर 14543 तथा गणेश सिंह पर 16910 रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है.