आदिवासी उरांव समाज जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता का बैठक कुडुख पुस्तकालय भवन पुलहातु,चाईबासा में अध्यक्ष लालू कुजूर की अध्यक्षता में हुई l इसमें जेष्ठ जतरा त्योहार के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली दो-दिवसीय जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गई l सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन 9 मई से होगा।