हुसैनगंज: टिकरी से चोरों ने बोलेरो की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी से अज्ञात चोरों के द्वारा एक बोलेरो की चोरी कर ली गई है।पीड़ित शंभू प्रसाद यादव के द्वारा बताया गया कि रोज की भांति अपने घर के बाहर बोलेरो लगा कर सोने चले गए थे। जब सुबह उठकर देखा तो बोलेरो गायब थी। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।