रोहतास: बकनौरा के पास ओवरलोड ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टल गया
Rohtas, Rohtas | Jun 10, 2025 मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रोहतास थाना क्षेत्र के तिलौथू-अकबरपुर मुख्य सड़क पर बकनौरा के पास एक ओवरलोड सीमेंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर की टॉली सड़क पर पलट गई। टॉली में लदे सीमेंट के बोरे सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और