हरदा: जिले में सीएम हेल्पलाइन पर सख्ती, शिकायतों का संतोषजनक समाधान अनिवार्य
Harda, Harda | Apr 13, 2026 जिले में लंबित शिकायतों को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। आज 13 अप्रैल लगभग 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सभी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए और कोई भी शिकायत पेंडिंग या नॉट अटेंड न रहे।