पूरनपुर: ब्लॉक परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने फर्जीवाड़ा और घोटाले का आरोप लगाकर 6 सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा
पूरनपुर ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने खंड विकास अधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत अजय देवल को सौपा। ज्ञापन में बताया कि गावों मे विकास कार्य के नाम पर नाली नाला इंटरलॉकिंग मिट्टी आदि कार्या में जमकर घोटाला किया जा रहा है। आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है। मनरेगा से बिना कार्य कराए ही पैमेंट निकाला जा रहा है।