अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के तबादले को लेकर अब मामले में नया मोड़ सामने आया है।ट्रांसफर के एक दिन बाद आनंदपुर ट्रस्ट ने रिश्वत मांगने से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।ट्रस्ट के महात्मा कुलदीप सिंह ने गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि तत्कालीन कलेक्टर आदित्य सिंह की ओर से उनसे किसी भी तरह की राशि की मांग नही की ।