कटनी नगर: कटनी पुलिस ने ऑटो में छूटा बैग खोजकर किया सुपुर्द, प्रार्थिया ने जताया आभार
दिनांक 6 अप्रेल को अर्चना कोरी निवासी ग्राम कटाँगी झलवारा द्वारा सूचना दी गई कि वह चांडक चौक से ऑटो में बैठकर मुरवाड़ा स्टेशन जा रही थीं।इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया,जिसमें कीमती जेवर एवं आवश्यक सामग्री रखी हुई थी।सूचना प्राप्त होते ही कटनी पुलिस द्वारा प्रार्थी के बताए अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तत्काल खोजबीन प्रारंभ की गई।